मनरेगा डिजिटल अटेंडेंस ऑनलाइन दर्ज कैसे करे?- Nrega Digital Attendance

मनरेगा डिजिटल अटेंडेंस ऑनलाइन दर्ज कैसे करे | Nrega Digital Attendance App Download | मनरेगा में डिजिटल अटेंडेंस कैसे देखें

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं देश में डिजिटल अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मनरेगा के अंतर्गत भी सरकार ने विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत अटेंडेंस ऑफलाइन दी जाती थी। लेकिन अब मनरेगा योजना के अंतर्गत मनरेगा डिजिटल अटेंडेंस ऑनलाइन कर दी गई है। अब नागरिकों को ऑफलाइन अटेंडेंस दर्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे NREGA Digital Attendance ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से संबंधित अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।

MGNREGA Digital Attendance
MGNREGA Digital Attendance

NREGA Digital Attendance

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना संचालित की जाती है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को 100 दिन का 1 वर्ष में गारंटी करत रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पारदर्शिता लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए इस योजना के अंतर्गत विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। 1 जनवरी 2023 से सरकार द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज की जाएगी। सभी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। सरकार द्वारा यह डिजिटल अटेंडेंस की प्रणाली भ्रष्टाचार को देखते हुए आरंभ की गई है।

कई फर्जी खातों के मामले सामने आ रहे थे जिसके कारण व सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। इस योजना को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा मई 2021 में नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन भी जारी की थी। इस ऐप के माध्यम से सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से अटेंडेंस दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ की थी।

यह भी पढ़े: NREGA GP Login

मनरेगा डिजिटल अटेंडेंस का उद्देश्य

  • मनरेगा डिजिटल अटेंडेंस का मुख्य उद्देश्य मनरेगा की प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।
  • आप सभी श्रमिकों को अपनी अटेंडेंस ऑनलाइन दर्ज करवानी होगी।
  • जिससे कि भ्रष्टाचार की दरों को कम किया जा सके।
  • तथा फर्जी खातों को भी कम किया जा सके।

मुख्य विशेषताएं मनरेगा डिजिटल अटेंडेंस

योजना का नाममनरेगा योजना
किसने आरंभ कीकेंद्र सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को रोजगार प्रदान करना
साल2024

मनरेगा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

पहला चरण: Mobile App Download करें

सबसे पहले आपको अपने Mobile Phone में Google Play Store खोलना होगा। अब आपको नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम नामक ऐप को डाउनलोड करना होगा।

MGNREGA Digital Attendance
MGNREGA Digital Attendance

दूसरा चरण: App को करें Install

इसके बाद नागरिकों को Mobile App को Install करना होगा। अब अपनी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करनी होगी।

तीसरा चरण: Job Card Number करें दर्ज

अब आपको Attendance के Section में जाना होगा। इसके बाद आपको अपना Job Card Number दर्ज करना होगा।

चौथा चरण: Submit के विकल्प पर करे क्लिक

इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप Attendance दर्ज कर सकेंगे।

Important Links
मनरेगा योजना FAQs
क्या डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य हो गया है?

हां अब मनरेगा के लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करनी होगी।

मनरेगा योजना क्या है?

मनरेगा योजना को केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को 1 वर्ष में 100 दिन का गारंटी कृत रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। यह रोजगार असंगठित क्षेत्र में उपलब्ध करवाया जाता है।

क्या मनरेगा योजना देश के सभी राज्यों में संचालित की जाती है?

हां मनरेगा योजना देश के सभी राज्यों में संचालित की जाती है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यदि समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो उस स्थिति में ब्लॉक एवं जिला कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment