महाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2024 | NREGA Job Card List Maharashtra

महाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन सर्च करे | NREGA Job Card List Maharashtra चेक करने की प्रक्रिया | महाराष्ट्र जॉब कार्ड लिस्ट डाउनलोड करे

सरकार द्वारा नागरिकों को रोजगार प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। केंद्र सरकार द्वारा नरेगा योजना संचालित की जाती है। यह योजना देश के सभी राज्यों में संचालित की जाती है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट महाराष्ट्र को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। जिसके माध्यम से नागरिकों को अपनी ग्राम पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों का नाम लाभार्थी सूची में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस लेख में हम आपको विभिन्न प्रक्रिया है बताएंगे जिसके माध्यम से आप NREGA Job Card List Maharashtra 2023 में अपना नाम चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Job Card List
Maharashtra Job Card List

NREGA Job Card List Maharashtra 2024

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। नागरिकों को अब यह लिस्ट देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय या ग्राम पंचायत में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में चेक कर सकेंगे। अपना नाम चेक करने के लिए नागरिकों को अपने राज्य, जिले, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। यह योजना नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

यह भी पढ़े: नरेगा लिस्ट 2023 में ऑनलाइन नाम चेक करे

प्रमुख विशेषताऐं महाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

योजना का नाममहाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट
सम्बंधित विभागग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
योजना का प्रकारमहात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी
उद्देश्यजॉब कार्ड लिस्ट देखना
राज्य का नाममहाराष्ट्र
हेल्पलाइन नंबर MIS ऑफिसर्स022-22025349
ईमेल आईडी MIS ऑफिसर्सmahaefms2013[@]gmail[dot]com
uidsuneel[@]gmail[dot]com, sunil[dot]surgaro[@]gmail[dot]com\

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट महाराष्ट्र ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

पहला चरण: आधिकारिक वेबसाइट कुकरी ओपन

आपको अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र खोलना होगा। अब आपको सर्च बॉक्स में nrega.nic.in एंटर करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।

NREGA Job Card List Maharashtra
Nrega Job Card List

दूसरा चरण: सिलेक्ट करें जॉब कार्ड के ऑप्शन को

इसके बाद आपको विभिन्न प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे। इन विकल्पों में से आपको रिपोर्ट के सेक्शन में जाना होगा। अब आपको जॉब कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Job Card
Search Job Card

तीसरा चरण: राज्य का करे चयन

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर विभिन्न राज्यों की सूची खुलकर आएगी। इस सूची में से आपको महाराष्ट्र का चयन करना होगा।

NREGA Job Card List Maharashtra
Select State

चौथा चरण: अपने जिले एवं ब्लॉक को करें चयनित

अब आपको वर्ष का चयन करना होगा। वर्ष का चयन करने के पश्चात आपको अपने जिले, ब्लॉक एवं ग्राम के नाम का चयन करना होगा। अब आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Reports
Check Mnrega Job Card

पांचवा चरण: जॉब कार्ड रजिस्टर के विकल्प को चुनें

इसके पश्चात आपको रिपोर्ट चेक करने के विभिन्न विकल्प आपकी स्क्रीन पर खुल कर आएंगे। इन विकल्पों में से आपको अपना नाम चेक करने के लिए जॉब कार्ड/एंप्लॉयमेंट रजिस्टर के विकल्प का चयन करना होगा।

Job Card Register
Employment Register

छठा चरण: लाभार्थी सूची को करें चेक

सभी प्रकार की डिटेल का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर लिस्ट खुलकर आ जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Nrega job card Beneficiary List
Search Beneficiary List

सातवा चरण: सभी जॉब कार्ड सम्बंधित जानकारी

अपने नाम का चयन करने के बाद आपको अपने नरेगा जॉब कार्ड की जानकारी प्राप्त हो जाएगी | इस प्रकार आप सभी जॉब कार्ड सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है

Job Card Details
Mnrega Job Card Details
महाराष्ट्र की जिलेवार लिस्ट जिन की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है
Ahmednagar (अहमदनगर)Nagpur (नागपुर)
Akola (अकोला)Nanded (नांदेड़)
Amravati (अमरावती)Nandurbar (नंदुरबार)
Aurangabad (औरंगाबाद)Nashik (नासिक)
Beed (भंडारा)Osmanabad (उस्मानाबाद)
Bhandara (बोली)Palghar (पालघर)
Buldhana (बुलढाणा)Parbhani (परभानी)
Chandrapur (चंद्रपुर)Pune (पुणे)
Dhule (धुले)Raigad (रायगढ़)
Gadchiroli (गढ़चिरौली)Ratnagiri (रत्नागिरि)
Gondia (गोंदिया)Sangli (सांगली)
Hingoli (हिंगोली)Satara (सतारा)
Jalgaon (जलगांव)Sindhudurg (सिंधुदुर्ग)
Jalna (जलना)Solapur (सोलापुर)
Kolhapur (कोल्हापुर)Thane (ठाणे)
Latur (लातूर)Wardha (वर्धा)
Mumbai City (मुंबई शहर)Washim (वाशिम)
Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय)Yavatmal (यवतमाल)
संपर्क विवरण

The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005 (Mgnrega)

  • Ministry of Rural Development – Govt. of India Krishi Bhavan,
  • Dr. Rajendra Prasad Road, New Delhi – 110001 INDIA
महाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट से संबंधित प्रश्न वा उत्तर
जॉब कार्ड सूची में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

महाराष्ट्र के नागरिक ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में देख सकते हैं। यह वेबसाइट narega.nic.in है। इसके अलावा इस योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी इस वेबसाइट के माध्यम से देखी जा सकती हैं।

यदि कोई समस्या आती है तो कहां करें संपर्क?

यदि नागरिकों को महाराष्ट्र जॉब कार्ड सूची में अपना नाम देखने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह ग्राम पंचायत के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यदि ग्राम पंचायत में उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो इस स्थिति में वह ब्लॉक और जिला कार्यालय के संबंधित अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

अपना जॉब कार्ड नंबर कैसे करें चेक?

नागरिकों को यदि अपने जॉब कार्ड नंबर से संबंधित जानकारी नहीं पता है तो इस स्थिति में वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना जॉब कार्ड नंबर निकाल सकते हैं। यह नंबर निकालने के लिए नागरिकों को जॉब कार्ड के विकल्प का चयन करना होगा। इसके पश्चात अपने राज्य जिला, ब्लॉक एवं पंचायत के नाम का चयन करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर पंचायत की सूची खुलेगी। इस सूची में से आप अपनी जॉब कार्ड संख्या देख सकते हैं।

Leave a Comment