नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 ऑनलाइन चेक | Nrega Payment List Dekhe

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 ऑनलाइन चेक | Nrega Payment List Dekhe | मनरेगा की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | नरेगा पेमेंट लिस्ट राज्यवार सूची देखे

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम नरेगा योजना को भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस योजना के माध्यम से इच्छुक लाभार्थियों को 1 वर्ष में 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। अपनी ग्राम पंचायत में ही नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा 25 अगस्त 2005 को लांच किया गया था। वह सभी नागरिक इस योजना जिनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है उनसे कार्य करवाने के पश्चात पेमेंट की जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आप कैसे नरेगा पेमेंट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा आपको Nrega Payment List 2024 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।

Nrega Payment List
Nrega Payment List

Nrega Payment List 2024

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया कैंपेन संचालित किया जा रहा है। इस कैंपेन के माध्यम से नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा नरेगा पेमेंट लिस्ट को भी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है। अब देश के नागरिकों को नरेगा पेमेंट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम Nrega Payment List में देख सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय के माध्यम से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े: जॉब कार्ड का पैसा कैसे चेक करें

मुख्य विशेषताएं नरेगा पेमेंट लिस्ट

योजना का नामनरेगा पेमेंट लिस्ट
किसने आरंभ कीकेंद्र सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यरोजगार प्रदान करना

नरेगा पेमेंट लिस्ट को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

पहला चरण: Official Website पर जाये

सबसे पहले आपको नरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।

Nrega Payment List
Nrega Payment List

दूसरा चरण: Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक करना

होम पेज पर आपको क्विक एक्सेस के सेक्शन में जाना होगा।इसके बाद आपको ग्राम पंचायत/पंचायत समिति जिला पंचायत लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Check Payment List
Check Payment List

तीसरा चरण: Gram Panchayat का चयन करे

अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको Gram Panchayat का चयन करना होगा।

Job Card
Job Card

चौथा चरण: Generate Report का चयन करे

अब आपको Generate Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपके सामने सभी राज्यों की सूची होगी।

Nrega Payment List
Selact State

पांचवा चरण: District, Block and Panchayat का चयन करे

इस सूची में से आपको अपने राज्य का चयन करना होगा। अब आपको वित्तीय वर्ष, District, Block and Panchayat का चयन करना होगा। इसके बाद आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Online Check Nrega Payment
Online Check Nrega Payment

छठा चरण: Job Card/ Employment Register का चयन करे

अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। इस पेज पर आपको Job Card/ Employment Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

job employment register
Employment Register

सातवा चरण: Job Card List देखे

अब आपकी स्क्रीन पर सभी Job Card List प्रदर्शित हो जाएगी।

Search Nrega Payment
Search Nrega Payment

आठवा चरण: Job Card Details देखे

इस लिस्ट में से आपको अपना नाम खोजना होगा। इसके बाद आपको अपने नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आपके जॉब कार्ड से संबंधित विवरण आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

Job Card Details
Job Card Details

नवा चरण:

इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा। आपको उन सभी कार्यों की सूची दिखाई देगी जो आपने करें हैं एवं उसी के साथ आपको पेमेंट से संबंधित जानकारी भी दिखाई देगी।आप जिस भी कार्य से संबंधित पेमेंट चेक करना चाहते हैं आपको उस कार्य के नाम पर क्लिक करने के बाद मस्टर रोल नंबर पर क्लिक करना होगा। संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

Payment Details
Payment Details

नरेगा पेमेंट लिस्ट राज्यवार सूची

राज्य का नाम
आंध्र प्रदेश
बिहार
मेघालय
सिक्कीम
हरियाणा
झारखंड
मध्य प्रदेश
ओडिशा
चंडिगढ़
उत्तर प्रदेश
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
गोवा
कर्नाटक
अरुणाचल प्रदेश
छत्तीसगढ़
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
महाराष्ट्र
मिजोरम
दादरा और नागर हवेली
तमिलनाडू
उत्तराखंड
जम्मू और कश्मीर
लक्षद्वीप
तेलांगना
असम
गुजरात
लद्दाख
केरल
मणिपुर
नगालैंड
राजस्थान
पश्चिम बंगाल
दमन और दीव
पुडुचेरी
त्रिपुरा
संपर्क विवरण

The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005 (Mgnrega)

  • Ministry of Rural Development – Govt. of India Krishi Bhavan,
  • Dr. Rajendra Prasad Road, New Delhi – 110001 INDIA
नरेगा पेमेंट लिस्ट FAQs
कोई भी समस्या आने पर कहां संपर्क करना होता है?

यदि आप नरेगा योजना से संबंधित किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यदि आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो इस स्थिति में नागरिक ब्लॉक एवं जिला कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

नरेगा योजना क्या है?

सरकार द्वारा वर्ष 2005 में नरेगा योजना लांच की गई थी। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को 100 दिन का गारंटी कृत रोजगार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। जिससे कि देश की बेरोजगारी दर में गिरावट लाई जा सके एवं नागरिकों को सशक्त बनाया जा सके।

जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहां जाना होता है?

नागरिकों द्वारा जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होता है। ग्राम पंचायत कार्यालय से नागरिक आवेदन पत्र की प्राप्ति कर सकते हैं एवं इस आवेदन पत्र को भरकर ग्राम पंचायत में ही जमा कर सकते हैं।

जॉब कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

आवेदन करने के पश्चात आवेदन का सत्यापन किया जाता है। सफलतापूर्वक सत्यापन होने के 30 दिन के भीतर नागरिकों को जॉब कार्ड जारी कर दिया जाता है |

Leave a Comment